फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान, जांच शुरू

Wed, 30 Sep 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम नगर स्थित मुख्य सदर बाजार में मंगलवार देर रात रेडीमेड कपड़ों के एक भव्य मॉल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, हादसे में करोड़ों रुपये के कपड़े जलकर खाक होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
Hardoi Fire Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम नगर में मंगलवार रात से रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग लग गईं। नगर के मुख्य सदर बाजार में नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों के मॉल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मॉल के संचालक नगर के पुराने व्यापारियों में बताए जा रहे हैं। आग से हुए नुकसान और कारण का फिलहाल कोई स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों और फायर टीम के मुताबिक करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें