फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीपी वर्मा को दी श्रद्धांजलि, आत्महत्या का कड़वा सच पुस्तक का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. सुजाता वर्मा स्मृति समिति की ओर से मंगलवार को खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में श्रद्धांजलि सभा, पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुजाता वर्मा और जीपी वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जीपी वर्मा की पुस्तक आत्महत्या का कड़वा सच : कारण और निवारण का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जीपी वर्मा से अपने पुराने आत्मीय संबंधों को याद किया। मुख्य वक्ता सीबीआई नई दिल्ली के डीएसपी रवि खोखर ने वर्मा परिवार के शिक्षा, साहित्य और ज्ञान के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। प्रीति पांडेय ने समिति की दस वर्षों की यात्रा प्रस्तुत की। 15 लोगों ने जीपी वर्मा से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। काव्य गोष्ठी में दिलीप दुबे, श्रवण शुक्ला और लोकेश शुक्ला ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन डॉ. कमल मुसद्दी ने किया। वहीं समिति की प्रतियोगिताओं में पिछले दस वर्षों से लगातार शीर्ष पांच में स्थान बनाने वाली विभा पाठक को डॉ. सुजाता वर्मा स्मृति रजत पदक, मरियम नजर और काजल चौधरी को श्याम सुंदर सचदेवा रजत पदक, मोहिनी तिवारी और प्राची गुप्ता को शिक्षाविद् ओम प्रकाश यादव रजत पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें