फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: छप्पर छाते समय गिरने से किसान की मौत, एक जून को थी बेटे की शादी, मातम में बदली खुशियां

Thu, 28 May 2020 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पेरनपुरवा में कंडों के ढेर के ऊपर छप्पर छाते समय सिर के बल गिरने से किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पेरनपुरवा निवासी बाबूराम (58) पुत्र शिवराम खेती करते थे।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम गांव के बाहर अपने कंडों के ढेर पर छप्पर छा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से सिर के बल नीचे आ गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के पुत्र नरेश ने घटनास्थल पर पहुंच कर अन्य परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।

इस पर थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छह पुत्र हैं। जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एक जून को जानी थी बेटे की बरात
बाबूराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाबूराम के चौथे बेटे की शादी एक जून को होनी थी। इसकी तैयारी भी कर ली गई थी। घर में भी उत्साह का माहौल था, लेकिन घटना से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें