फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले दंपती के शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Sep 2021 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

जहरीला खाना खाने के कारण मौत होने की आशंका है। इसके अलावा मृतक के भाई भजन ने बताया कि दंपती की दवा भी चल रही थी। दोनों श्वास रोग से पीड़ित थे। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुजेहटा में बुजुर्ग दंपती के शव घर में ही अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और नमूने भी जुटाए।
विज्ञापन

 
सुजेहटा निवासी गुरदयाल (70) खेती करते थे। अपनी पत्नी रामबेटी उर्फ लालती (60) के साथ गांव में ही रहते थे। मंगलवार देर रातस घर में बंधी बकरियों व अन्य मवेशियों के चिल्लाने पर पास ही रहने वाला भाई भजन और भतीजा कमलेश अन्य ग्रामीणों के साथ घर के पिछले हिस्से से अंदर चले गए।

अंदर जाकर देखा तो गुरदयाल और रामबेटी का शव अलग अलग चारपाई पर पड़ा हुआ था। भजन ने अतरौली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा को घटना की जानकारी दी, तो वह मौके पर पहुंच गए। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अनिल यादव और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों के चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं लेकिन रामबेटी के दाहिन हाथ और बाएं पैर में फफोलों के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके से आलू की सब्जी और रोटियां बरामद हुई हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसपी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि खाने में कोई जहरीला कीड़ा गिर गया और इसके बाद दंपती ने खाना खाया।

जहरीला खाना खाने के कारण मौत होने की आशंका है। इसके अलावा मृतक के भाई भजन ने बताया कि दंपती की दवा भी चल रही थी। दोनों श्वास रोग से पीड़ित थे। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें