फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महिला सिपाही की एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी में सिपाही गिरफ्तार, निलंबित

Sat, 11 Jan 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: महिला सिपाही से ऋण अदा करने के नाम पर सिपाही ने पांच लाख रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर धमकाने लगा। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सिपाही ने बैंक से ऋण लिया। ऋण अदा करने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी से रुपये उधार मांगे। महिला सिपाही ने उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो सिपाही ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ (एडिट) कर वायरल करने की धमकी दी। सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। सीओ से जांच कराई गई और शिकायत सही मिलने पर सिपाही के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने एसपी नीरज जादौन से शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में बताया था कि गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी विनय कुमार हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। विनय ने बैंक से ऋण लिया था। इसकी अदायगी के लिए विनय ने उससे रुपये उधार मांगे थे। महिला सिपाही ने परिचित होने के कारण विनय को रुपये दे दिए। जब विनय से रुपये वापस मांगे तो उसकी एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ शिल्पा कुमारी से पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान पता चला कि विनय कुमार ने चार और महिला पुलिस कर्मियों को भी एडिटेड फोटो के जरिए धमकाने व वसूली करने का प्रयास किया था। शुक्रवार देर रात विनय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरेापी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें