सेमेस्टर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।
- फोटो : संवाद
फोटो-3- सेमेस्टर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। संवाद
- सीएसएन पीजी कॉलेज के केंद्र पर चल रहीं सेमेस्टर परीक्षाएं
- जिले के अन्य 66 केंद्रों पर भी परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षाएं हुईं। जिले में सीएसएन पीजी कॉलेज सहित 66 महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। बीए पंचम और प्रथम वर्ष की परीक्षा में सीएसएन केंद्र पर 302 ने परीक्षा दी।
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर को चालू हुईं। महाविद्यालय परीक्षाओं में जिले में सीएसएन कॉलेज सहित 66 महाविद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। इन केंद्रों पर अलग विषयों की परीक्षाएं चल रहीं हैं। सीएसएन कॉलेज में महाविद्यालय के अतिरिक्त श्री डायमंड डिग्री कॉलेज महुईपुरी महाविद्यालय के छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
सीएसएन में दो पाली में परीक्षाएं हुईं। इनमें शुक्रवार को बीए पंचम वर्ष के परीक्षार्थियों की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। सुबह आठ बजे की पहली पारी में कॉलेज में 190 ने परीक्षा दी। दोपहर को ढ़ाई बजे की पाली में बीए प्रथम वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 112 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों ही पालियों में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
परीक्षा प्रभारी सरिता वर्मा व परमेश्वरदीन ने बताया कि परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई हैं किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।