फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मोबाइल के लिए पांचवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां के डांटने से थी नाराज

Wed, 17 Apr 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में मां ने मोबाइल देने से मना किया तो पांचवीं की छात्रा अंशिका रोने लगी। जिसपर मां ने डांट दिया। मां के डांटने से नाराज छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के भरावन में मोबाइल न दिए जाने पर रो रही कक्षा पांच की छात्रा को मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अतरौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मजरा कुकरा निवासी सर्वेंद्र सिंह खेती करते हैं। परिवार में पत्नी आरती, पुत्र अंश सिंह और पुत्री अंशिका सिंह (12) थीं। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अंशिका ने मां से मोबाइल मांगा।

विज्ञापन


मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो अंशिका रोने लगी। उसे रोता देख मां ने अंशिका को डांट दिया। इससे नाराज होकर अंशिका कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई ताे मां उसके कमरे में पहुंची। कमरे में अंशिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंशिका लखनऊ के कठवारा में स्थित विवेकानंद मॉडल कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सीएचसी भरावन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मां की डांट से नाराज होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें