फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाग में फंदे पर लटके मिले दो सहेलियों के शव, मचा हड़कंप

Wed, 03 Apr 2024 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में दो किशोरियों के शव एक बाग में पेड़ से लटकते मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
किशोरियों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मढि़या मजरा सौतेरा में दो सहेलियों के शव गांव के बाहर स्थित एक बाग में नीम के पेड़ पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों शवों को फंदे से उतारकर अपने घर ले गए। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


मढि़या मजरा सौतेरा निवासी संतोष खेती करते हैं। उनकी पुत्री राधा (16) ने इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी। संतोष के मकान के सामने ही राजू उर्फ राजवीर का मकान है। राजवीर राजमिस्त्री हैं। बुधवार की दोपहर उनकी पुत्री ममता (16) राधा के साथ दोपहर में लगभग ढाई बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक दोनों वापस घर नहीं पहुंचीं लेकिन इसी बीच खेत जा रही कुछ महिलाओं ने राधा और ममता का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों से फंदे पर लटका देखा।

विज्ञापन

महिलाओं ने इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव फंदे से उतारकर घर ले गए। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों ने घटना की वजह पता होने से इन्कार किया है। घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें