विधायक श्यामप्रकाश द्वारा की गई पोस्ट
- फोटो : amar ujala
यह भी कहा कि पीपीई किट, हैडवाश और सैनिटाइजर भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही हैं। मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से मनरेगा की मजदूरी 182 से बढ़ाकर 201 रुपये किए जाने की बात भी मंत्री ने कही। मंत्री ने ग्राम प्रधानों से भी बातचीत की और मनरेगा के तहत आ रही समस्याओं का संज्ञान पर जानकारी ली।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, सवायजपुर विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मंत्री ने लिया कार्यों का जायजा :
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बेहंदर विकास खंड के ग्राम अलावलपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही साथ सुरसा विकास खंड के ग्राम केहरमऊ में चल रहे सई नदी की सफाई के कार्य का भी निरीक्षण किया। सई नदी की सफाई के कार्य में 111 श्रमिक मौजूद मिले। सभी के नाम और आईडी की जांच की गई।
सर्वर में समस्या के कारण हो रही परेशानी :
प्रधान प्रतिनिधियों ने ग्राम्य विकास राज्यमंत्री को स्टीमेट बनाने और इसे सिक्योर साफ्टवेयर पर अपलोड करने में आ रही परेशानी बताई। इस पर मंत्री ने साथ आए अधिकारियों से पूरे मामले के बारे में जानकारी देने को कहा। इस पर अफसरों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सिक्योर साफ्टवेयर पर लोड अधिक होने के कारण सर्वर में समस्या हो रही है। जल्द ही यह समस्या निस्तारित होगी।
यह भी किया दावा :
- जनपद हरदोई में 4072 स्टीमेट गठित हैं।
- 3242 कार्य जनपद हरदोई में मनरेगा के तहत चल रहे हैं।
- 17,466 नए जॉब कार्ड निर्गत किए गए हैं।
- 7143 श्रमिकों को पहले से बने जॉब कार्डों से जोड़ा गया है।
- 18 हजार प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार दिया गया है।