उत्तर प्रदेश के लखनऊ जीआरपी मुख्यालय में तैनात हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरसिंगपुर निवासी सिपाही सहित 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नए आठ मिले सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी श्रमिक हैं। सिपाही के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलने पर देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव पहुंची और उन्हें मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 35 हो गए हैं। 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी वर्षीय युवक जीआरपी में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में जीआरपी मुख्यालय में है।
शनिवार को उसका व कुछ अन्य जीआरपी कर्मियों का नमूना कोरोना की जांच के लिए लखनऊ में लिया गया था। सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बारे में हरदोई के सीएमओ डॉ एस के रावत को अवगत कराया।