फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रात भर कोतवाली में बैठाने पर बिलग्राम एसएसआई निलंबित, एसपी के सीयूजी नंबर पर आई थी शिकायत

Wed, 18 Sep 2024 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एक युवक को रात भर कोतवाली में बैठाने के मामले में सीओ क्राइम की रिपोर्ट पर बिलग्राम एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक ने बिलग्राम कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि पूछताछ के लिए एक युवक को अनाधिकृत रात भर कोतवाली में बैठा रखा। निलंबन के बाद मामले की विस्तृत जांच के लिए सीओ सिटी को नामित किया गया है।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सीयूजी मोबाइल पर बीती 15 सितंबर को एक शख्स ने फोन किया था। उसने बताया था कि रुपये के लेनदेन के एक मामले में पूछताछ के लिए बिलग्राम कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपालमणि मिश्रा उसे कोतवाली ले गए और रात भर बैठाए रखा। एसपी का कहना है कि मामले की जांच सीओ क्राइम शिल्पा कुमारी से कराई गई। सीओ क्राइम की रिपोर्ट के आधार पर मामला प्राथमिक तौर पर सही मिला। इसके चलते गोपाल मणि मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें