फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बहादुरगढ़ अग्निकांड…चचेरे भाइयों की झुलसकर मौत, दो ने कूदकर बचाई जान, परिजनों में कोहराम

Thu, 22 Jan 2026 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बहादुरगढ़ की उत्कर्ष इंटरप्राइजेज फैक्टरी में गुरुवार सुबह लगी आग में हरदोई के अतावरिष और अमीरुद्दीन की जलकर मौत हो गई। दो अन्य मजदूर आरिफ और जैनुल कूदने के कारण घायल हैं।
विज्ञापन
मृतक अतावरिष और अमीरुद्दीन की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली के मोहल्ला मलिकाना निवासी अतावरिष (28) अपने चचेरे भाई अमीरुद्दीन (42) के साथ बहादुर गढ़ के एमआईई पार्ट ए स्थित प्लॉट नम्बर 817 नंबर में चल रही उत्कर्ष इंटरप्राइजेज फैक्टरी में जूते का अपर बनाने का काम करते थे। इनके साथ थाना क्षेत्र के ही असमधा निवासी आरिफ (25) और जैनुल (19) भी काम करते थे। करीब 30 लोग बुधवार रात काम करके फैक्टरी में ही रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

सुबह तड़के अचानक फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों में अतावरिष और अमीरुद्दीन की जलकर मौत हो गई, जबकि असमधा निवासी जैनुल और आरिफ ने फैक्टरी से कूदकर जान बचाई। फैक्टरी से कूदने में उन दोनों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरिफ की हालत नाजुक बताई जा ही है। चेचेरे भाइयों की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें