कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात में एक बीएमडब्लू कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खेत में घुस गई। हादसे में कार चालक मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। इस दौरान उसके साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार करवाकर घर ले गए। एयरपोर्ट रोड पर सन्नाटा होने के चलते दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार फर्राटा भरते है।
बुधवार रात 100 से अधिक की रफ्तार में एक बीएमडब्लू कार आ रही थी। तभी अंधा मोड़ होने के चलते बीएमडब्लू कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खेत में घुस गई। वहीं कार चालक जाजमऊ के सुल्तान कंपाउंड निवासी सैफ आलम का बेटा साद (20) मामूली रूप से चुटहिल हो गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था। कार साद चला रहा था।