अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टीयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीयूवी में सवार सभी लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया।
लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
यहां चिकित्सकों ने अमरीश सिंह उर्फ बंटू को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि ममता सिंह को यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना में घायल बबली, शिवा और वीरू को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि किस वाहन से टीयूवी टकराई है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।