फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई हादसा: और इसलिए बच गई अवधेश के तीन बच्चों की जान, कौशल जागरण में बजाने गया था ढोलक, अन्य दो ऐसे बचे

Thu, 13 Jun 2024 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के दिल्ली में होने के कारण उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने शासन से वार्ता कर मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने को लेकर बात किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में मंगलवार रात बालू लदाट्रक सड़क किनारे सो रहे आठ लोगों की मौत की वजह बना गया। इसमें एक पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे का शिकार परिवार अवधेश और सुधा का था, जिनके सात बच्चे थे। सबसे बड़ी बेटी हीरो के बाद पुत्र बंटी और कौशल फिर पुत्री दामिनी, सुनैना, लल्ला और बुद्धु सबसे छोटी थी।

विज्ञापन

मंगलवार रात गर्मी ज्यादा होने के कारण अवधेश की बेटी हीरो और उसका पति करन भी झोपड़ी के बाहर चारपाई डालकर सो गए। यहां जगह न बचने पर अवधेश का पुत्र बंटी और पुत्री दामिनी पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ छन्नू की झोपड़ी के बाहर जाकर चारपाई डालकर सो गए। यह दोनों वहां सो रहे थे।

इसलिए इन दोनों की जान बच गई, जबकि कौशल ढोलक बजाने के लिए बालाजी जागरण में गया था। अवधेश उर्फ बल्ला का पुत्र कौशल ढोलक बजाता है। हुनरमंद होने के कारण लोग उसे बालाजी जागरण, देवी जागरण समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं। इससे मिलने वाले धन से कौशल अपने परिवार की आर्थिक मदद भी करता है।

जागरण में ढोलक बजाने गया था बालाजी
मंगलवार रात वह बालाजी के जागरण में ढोलक बजाने के लिए उन्नाव के एक गांव गया था। वहां उसे बुधवार सुबह भाई बंटी ने घटना की जानकारी देने के लिए मोबाइल पर फोन किया, लेकिन चीख पुकार की आवाज सुनकर ही उसे एहसास हो गया कि कुछ अनहोनी हुई है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी पहुंचीं
वह आधे घंटे में ही वापस घर पहुंच गया और तब तक यहां सब कुछ बिखर चुका था। हादसे में आठ लोगों की मौत होने की जानकारी पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी घटनास्थल पर पहुंचीं। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गईं और मृतकों के रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के दिल्ली में होने के कारण उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने शासन से वार्ता कर मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने को लेकर बात किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें