फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गंभीरी नदी में डूबकर युवक की मौत, मक्के की फसल देखने जा रहा था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 01 Sep 2024 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अरवल थाना क्षेत्र में खेत देखने जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया-घटवासा गांव में रविवार की सुबह नदी पार खेत देखने जा रहे एक युवक की गंभीरी नदी में डूबकर मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया-घटवासा गांव निवासी रामप्रताप यादव पुत्र स्व. रामसिंह खेती-बाड़ी करता था। रविवार की सुबह वह गंभीरी नदी पार स्थित अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल देखने जा रहा था। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला।
हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें