फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सभासद के घर के बाहर मिला युवक का शव, सभासद समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी में संदिग्ध हालात में अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत चार मामलों के आरोपी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीडियोग्राफी और तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर नगर पालिका के सभासद और उसके बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहल्ला सुलेमानी निवासी उस्मान उर्फ लाला (30) का शव शुक्रवार देर शाम मोहल्ले के सभासद रतीराम के सहन में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसके जीवित होने की उम्मीद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच की।
भाई आरिफ का आरोप है कि उस्मान शुक्रवार शाम सभासद रतीराम के घर के बाहर गली से निकल रहा था। इस दौरान रतीराम ने दोबारा गली से न निकलने की हिदायत दी, लेकिन उस्मान ने कह दिया कि इधर से ही निकलेंगे। आरोप है कि इसी बात पर रतीराम ने अपने बेटे रोहित, पड़ोस में रहने वाले राहुल, ईश्वर और चौधरी के साथ मिलकर पीट पीटकर उस्मान की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार देर शाम तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, दूसरी ओर शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में दाहिने कंधे और हाथ में चोट के मामूली निशान मिले हैं, लेकिन यह चोट ऐसी नहीं है कि किसी की मौत हो जाए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


उस्मान उर्फ लाला के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं। इनमें से तीन मामले अनुसूचित जाति उत्पीड़न के हैं। एक मामला मारपीट का भी है। बीती 29 अगस्त को भी उस्मान उर्फ लाला का चालान शांतिभंग की आशंका में किया गया था। तब आरोप था कि 29 अगस्त को वह राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो उस्मान गाली गलौज करने लगा था। इसी के चलते पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद एसडीएम न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया था। चर्चा है कि वहां से भी चहारदीवारी फांदकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया था।

उस्मान उर्फ लाला की मां जरीना की हत्या 16 सितंबर 2023 को लाठियों से पीटकर कर दी गई थी। वारदात को भाई वारिस ने अंजाम दिया था। मृतक के बड़े भाई खालिद ने वारिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां की हत्या के आरोप में वारिस अब भी जेल में है।


उस्मान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निष्पक्ष विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन

-एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें