फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक की हुई गैबरीला: काम के दौरान मुलाकात, दो साल लिव-इन रिलेशन में प्यार चढ़ा परवान, अब दोनों ने रचाई शादी

Wed, 29 Nov 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बहुआ (फतेहपुर)

सार

विदेशी प्रेमिका गैबरीला डूडा अपने प्रेमी युवक हार्दिक वर्मा के साथ करीब 15 दिन पहले भारत आकर उनके गुजरात के गांधीनगर स्थित घर आ गई। वहीं दोनों की इंगेजमेंट परिजनों ने करवा दी। इसके बाद 25 नवंबर को हार्दिक वर्मा के पिता राधेलाल परिवार और विदेशी युवती गैबरीला डूडा ललौली थाने के अपने पैतृक गांव दतौली आ गए।
विज्ञापन
गैबरीला और हार्दिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी युवक के प्रेम में विदेशी प्रेमिका सात समंदर पार से 26 नवंबर को जी दतौली गांव आ गई। जिससे ग्रामीणों में दोनों की प्रेम कहानी की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन लोगों के बीच में चर्चा है कि दोनों 28-29 नवंबर की रात शादी रचा ली है, लेकिन परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के रहने वाले राधेलाल वर्मा (कुरील) करीब 40 वर्षों से गुजरात प्रांत के गांधीनगर के कलोल में रहते हैं और वहां सिंटेक्स कंपनी में नौकरी करते थे। इनके दो बेटे निशांत वर्मा (36) और हार्दिक वर्मा (32) हैं। हार्दिक करीब आठ वर्ष पहले नीदरलैंड जाकर वहां एक दवा कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करने लगे।

तीन साल पहले उसी दवा कंपनी में नीदरलैंड के बार्नेवेल्ड शहर की रहने वाली गैबरीला डूडा (21) पुत्री मारसिन डूडा (मां-बारबरा डूडा) से मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात के दौरान प्रेम परवान चढ़ा और दोनों नीदरलैंड में ही दो साल से लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

विदेशी प्रेमिका गैबरीला डूडा अपने प्रेमी युवक हार्दिक वर्मा के साथ करीब 15 दिन पहले भारत आकर उनके गुजरात के गांधीनगर स्थित घर आ गई। वहीं दोनों की इंगेजमेंट परिजनों ने करवा दी। इसके बाद 25 नवंबर को हार्दिक वर्मा के पिता राधेलाल परिवार और विदेशी युवती गैबरीला डूडा के साथ ललौली थाने के अपने पैतृक गांव दतौली आ गए। इसके बाद 26 नवंबर को परिजनों और रिश्तेदारो की मौजूदगी में हल्दी की रस्म हुई और 28 और 29 नवंबर मंगलवार और बुधवार की रात शादी की रस्म पूरी की गई। 

जिससे दतौली गांव में विदेशी बहू आने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना पर दतौली पुलिस जांच पड़ताल को पहुंची तो परिजन शादी की बात से इनकार करने लगे और बताया युवक हार्दिक वर्मा ने बताया कि वह नीदरलैंड में जाकर कोर्ट मैरिज करेगा। सिर्फ रस्में कई गई हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस और एलआईयू ऑफिस को सूचना दिए बगैर ललौली थाने के दतौली गांव में नीदरलैंड की युवती रही है। लेकिन किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। सुबह शादी की सूचना पर दतौली चौकी पुलिस जांच पड़ताल को गई। पुलिस चौकी बुलाकर युवक से विदेशी युवती के पासपोर्ट समेत जरूरी कागजात चेक किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें