फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक को बरात में नाचने से मना करना पड़ा महंगा, बरसाए पत्थर, तीन घायल

Sun, 19 Feb 2023 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर बरातियों पर पत्थर बरसा दिए। घटना में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शहर के एक गेस्ट हाउस में पहुंची बरात में मोहल्ले के एक युवक को नाचने से रोकना महंगा पड़ गया। उसने अपने घर की छत पर चढ़कर पत्थर बरसा दिए। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायल इदरीश को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात शहर के पटकाना मोहल्ला स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में भरुआ सुमेरपुर से बरात आई थी। यहां गेस्ट हाउस से पहले ही अपने घर से निकलकर एक युवक बरातियों के बीच नाचने लगा जिसे मना किया गया। अमन शहीद निवासी जावेद खान ने बताया कि एक युवक छोटू शराब के नशे में बरात में डांस करने आ गया।

जिसे मना किया गया तो विरोध करने लगा। इसके बाद उसने अपने घर की छत पर चढ़कर पत्थर बरसा दिए। लक्ष्मी सिंह (30) पुत्र लालमन पटकाना मोहाल, इदरीश (48) पुत्र समीउल्लाह निवासी अमन शहीद व एक अन्य व्यक्ति पत्थर लगने से घायल हो गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें