फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, परिजन बोले रात को घर से निकला था फिर नहीं लौटा

Tue, 27 Jul 2021 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर में मौदहा कस्बे के एक युवक की ट्रेन से कट जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की खबर सुनकर घटना स्थल पर कस्बे के युवकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


हुसैनगंज निवासी दानिश (20) पुत्र मुश्ताक सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से निकला था। देररात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह कानपुर बांदा रेल प्रखंड पर चंद्रावल पुल के आगे युवक की ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

आनन-फानन में परिजनों सहित आसपास के लोग और रिश्तेदार घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। मृतक दानिश अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। जबकि दो भाइयों की शादी हो चुकी है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण अक्सर कस्बे की मजारों में जाया करता था और रेलवे स्टेशन पर बैठता था।
विज्ञापन


सोमवार को भी इसी तरह शाम में घर से निकल गया था। उसके बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मृतक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें