फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शरीर पर डीजल छिड़ककर महिलाओं ने किया हंगामा, मकान से कब्जा हटाने को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद

Tue, 16 May 2023 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में लोधी रोड उरई बाईपास सड़क जाम किए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर मकान से कब्जा हटाने से नाराज आधा दर्जन महिलाओं ने मंगलवार को शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। दूसरे पक्ष पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे से करीब एक बजेे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।
विज्ञापन


नगर के बुधौलिया मोहल्ला निवासी कली, गीता, रामदेवी, चंदा, रजनी आदि ने बताया 14 मई को खरेलाल की शिकायत पर पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर उनका मकान खाली कराया था। पूरा परिवार गृहस्थी के सामान सहित सड़क किनारे डेरा डाले था। आरोप लगाया सोमवार रात करीब 10.30 बजे दूसरे पक्ष के दो लोग कुछ साथियों को लेकर कार से पहुंचे और महिलाओं के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

आरोपियों ने घर के बाहर रखा सामान न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है रजनी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार दोपहर परिजनों सहित लोधी रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधा दर्जन महिलाओं ने अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, सीओ पीके सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। महिलाओं को न्याय का आश्वासन दिया। हंगामे के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा। जिससे राहगीरों सहित स्कूली वाहन फंसे रहे। कोतवाल भरत कुमार ने कहा हाईकोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराया गया है। मारपीट से संबंधित आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें