फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, शव देख बिलख पड़े बच्चे

Thu, 13 Apr 2023 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में विवाहिता ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मराठीपुरा स्थित कांशीराम कॉलोनी में रामबाबू अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात को उसकी पत्नी बसंती (28) ने सूने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पति और बच्चों की जब नींद खुली तो दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे से लटकी मिली। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। मृतका का पति रामबाबू पल्लेदारी कर परिवार चलाता है। मृतका की शादी लगभग दस साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है। थाना अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें