फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बंद मकान में सड़ा गला शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Oct 2024 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बंद मकान से बदबू फैलने पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन
बंद मकान में शव मिलने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 13 में सोमवार को एक किराये के मकान में रह रहे टायल्स मिस्त्री की सड़ा गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के दिन से मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ गायब है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन



कस्बे के वार्ड नंबर 13 में लाल पब्लिक स्कूल के पीछे गफ्फार का मकान है। इस मकान में महोबा जनपद का निवासी बाबू विश्वकर्मा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराये पर रहता था। उन्होंने करीब दस माह पूर्व मकान किराये पर लिया था। मृतक के शराबी होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसको लेकर पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में मारपीट करने की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

मोहल्ले वासियों के अनुसार नवरात्र की पहली रात को महिला अपने बच्चों के साथ घर से निकल गई थी। उसके बाद फिर वह मोहल्ले में नहीं दिखी। मोहल्ले वासियों का मानना है कि शायद घटना करने के पश्चात वह कमरे में ताला डालकर गायब हो गई है। सोमवार को बदबू फैलने पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दरवाजे का ताला तुड़वाकर अंदर देखा तो शव कमरे में सड़ी गली हालत में मिला।
विज्ञापन

मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव सड़ा गला होने से घटना किस तरह की गई अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें