फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हमीरपुर में अनोखा रावण दहन, पत्नी ने अपने पति और सुसरालियों का पुतला फूंका, बोली- इनका समाज बहिष्कार करे

Sun, 13 Oct 2024 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मुस्करा कस्बे में एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद के पुतले का रावण के रूप में दहन कर दिया। पीड़िता ने कहा कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों का समाज से बहिष्कार कर देना चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक अनोखा ही रावण दहन देखने को मिला। यहां एक महिला ने अपने ही पति ,सास ससुर व ननद की तस्वीर लगा कर रावण की जगह उनका दहन किया।

विज्ञापन

इसके कारण यह दहन मुस्करा और जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुस्करा कस्बे में रहने वाली प्रियंका की शादी संजीव दीक्षित से चौदह साल पहले हुई थी। उसके पति का अफेयर पहले से ही उसकी बहन की सहेली से था। पति, प्रियंका को कुछ दिनों बाद घर पर छोड़कर पुष्पांजलि नाम की लड़की के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा।

इस बात की जानकारी जब प्रियंका को हुई, तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन सास-ससुर व बहन की सहमति न मिलने के कारण वह बीते 14 वर्ष से दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। इस कारण विजय दशमी के दिन उसने अपने पति घर के सामने उनका पुतला बनाकर दहन किया। साथ ही, समाज में एक संदेश लेने की कोशिश की।

सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
कहा कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों का समाज से बहिष्कार कर रावण की तरह जलाकर उन्हें भस्म कर देना चाहिए। पीड़ित प्रियंका ने बताया की उसकी शादी को आज 14 साल बीत गए हैं और अभी तक उसका वनवास खत्म नहीं हुआ है। इस मौके पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन



कहा- हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

उसने कहा कि कहा की योगी सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चला रही है और आज एक पढ़ी लिखी बेटी का बचाव नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने वर्तमान सरकार से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें