फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तेरहवीं संस्कार के दौरान पत्नी पर वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बना की मारपीट, काटी चोटी

Sat, 09 Mar 2024 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में पुजारी को बंधक बनाकर मारपीट करने व चोटी काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी देते राम मनोहर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा के बेरी गांव में तेरहवीं संस्कार कराने गए मंदिर के एक पुजारी को मृतक के बेटों ने बंधक बनाकर मारपीटकर चोटी काट दी। पीड़ित ने अपने बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे महिला पर वशीकरण का अरोप लगा मौदहा कोतवाली के अछेला गांव ले जाकर घटना को अंजाम दिया। तलाश करने पहुंचे परिजनों ने उसे छुड़ाया।

विज्ञापन



शहर के बेतवा घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर निवासी रोहित तिवारी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह मूलरूप से कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी हैं। उनके पिता राम मनोहर तिवारी राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी होने के कारण परिवार के साथ यही रहते हैं। बताया कि छह मार्च को पिता बेरी गांव निवासी टीकाराम कुशवाहा के त्रयोदशी कार्यक्रम में गए थे। सुबह सात मार्च को वह गांव स्थित कोटेश्वर धाम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी टीकाराम के बेटे तेजराम व जगदीश घर के अंदर ले गए।

विज्ञापन

जहां उन्होंने जगदीश की पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर झाड़फूंक कर ठीक करने की बात कही। साथ ही उन पर त्रयोदशी कर्मकांड कराने के दौरान उसे वशीकरण कराने का आरोप लगाया। बताया कि रात में वह उन्हें बोलेरो में पीछे डालकर मौदहा के अछेला गांव जगदीश की ससुराल ले गए। वहीं, पिता के घर न पहुंचने पर वह उनकी तलाश में निकले। जानकारी करते हुए अछेला गांव पहुंचे। जहां 30-40 लोग उन्हें घेरकर मारपीट कर रहे थे। उन्होंने उनकी चोटी भी काट दी। दहशत में पिता शुक्रवार को कही नहीं निकले। शनिवार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की निंदा
जनपद आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण की शिखा (चोटी) काट दी गई। यह निंदनीय है। कहा कि यह हमारा सम्मान है। जब जनेऊ ही हमारा काट दिया जाए, चोटी काट दी जाए तो हमारे पास बचेगा क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें