फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, एक घंटे बाधित रहा यातायात

Tue, 22 Mar 2022 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर के अरतरा रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।  चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास दो हिस्सों में बंट गई। इस वजह से एक घंटे यातायात बाधित रहा। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12 बजे एक मालगाड़ी बांदा से कानपुर की ओर जा रही थी। अरतरा क्रासिंग के समीप अचानक कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में विभाजित हो गई। इस घटना से रेलवे पटरी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मालगाड़ी खड़ी हो गई।

चालक ने नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में खड़ी थी। इसके बाद उसने गाड़ी को धीरे-धीरे पीछे किया। पीछे छूट गए हिस्से को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया। इसी बीच एक घंटे तक रूट बाधित रहा। मालगाड़ी के कस्बे के स्टेशन पहुंचने के बाद कानपुर की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


सहायक स्टेशन मास्टर विनय गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी के दो हिस्सों में विभाजित होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। चूंकि घटनास्थल रागौल स्टेशन के अंतर्गत है। इसलिए उन्हें नहीं सूचित किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें