मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में मौदहा नगर के नेशनल कॉलेज रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशरण सिंह के मकान में एक अधेड़ की लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पुहंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक कुछ माह पूर्व दिल्ली काम करने गया था। पिछले 18 अक्टूबर को दिल्ली से वापस लौटते ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।