यूपी के हमीरपुर जिले में नाले में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
हमीरपुर जिले में थाना कुरारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी के पास एक नाले में होरी लाल निषाद (47) पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मंगलपुर का शव पड़ा मिला। मृतक एक दिन पहले घर से निकला था। सुबह जब गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर थाना कुरारा पुलिस एवं फील्ड यूनिट/ डॉग स्क्वायड टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।