ये सामान हुआ बरामद
सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस स्यावरी गांव के पास बनी कांशीराम कॉलोनी के पास पहुंची, तो आरोपी बृजनंदन साहू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। इससे वो घायल होकर गिर पड़ा। बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।