फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कच्ची छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर दादी और दो पौत्रियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 07 Aug 2025 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जैतापुर गांव में एक कच्चे घर की छत गिरने से दादी और उनकी दो पौत्रियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मलबे से घायलों का बाहर निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बुधवार रात को शहर से सटे जैतापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे मलबे में दादी और उनकी दो पौत्रियां दब गईं। आनन फानन परिजन सभी घायलों को अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुलवाई राठौर की पत्नी रामवती (60) अपने परिवार के संग रहती थी। बुधवार रात को खाना खाने के बाद रामवती (60) मुस्कान व हिमानी के संग पुराने कच्चे घर में लेटी थी। वहीं, रामवती का बेटा टिंकू व बहू पक्के मकान में थे। रात को अचानक पुराने मकान की कच्ची छत भर-भराकर ढह गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
अचानक छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा कि तीनों मलबे में दब गए हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मलबे से तीनों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें