Hamirpur News: ब्रम्हानंद महाविद्यालय से पेपर देकर बाइक पर भाई के साथ लौट रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
हमीरपुर जिले में राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर भाई -बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें भाई की मौत हो गई, जबकि बहन घायल है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बृहस्पतिवार को ब्रम्हानंद महाविद्यालय राठ से पेपर देकर आकांक्षा सिंह पुत्री राजेश सिंह अपने ममेरे भाई ललपुरा निवासी मोनू सिंह (26) पुत्र बोनी सिंह उर्फ शशिराज के साथ लौट रही थी। तभी लोदीपुर के आईटीआई मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें मोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।