फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सपलूही गांव के वास्तव का एचपीसीए टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/ भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सपलूही गांव के वास्तव का एचपीसीए टीम में चयन होने पर खुशी का माहौल है। वास्तव के पिता रजनीश ने कहा कि बेटा क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेता था और अपनी टीम का कप्तान था। बीसीसीआई की ओर से चार अक्तूबर को मोहाली में आयोजित होने जा रही अंडर 19 विनू मांकड़ क्रिकेट ट्रॉफी में जिला हमीरपुर के भोरंज का वास्तव गर्ग अपना दम दिखाते हुए नजर आएगा। वास्तव का चयन विनू मांकड़ अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। ग्राम पंचायत धीरड़ के प्रधान सुरेंद्र चौधरी, उपप्रधान शशि शर्मा, वार्ड सदस्य रमीत शर्मा पलपल पंचायत के प्रधान राजेंद्र राणा, सुरेश कुमार, राजेंद्र गर्ग, किशोरी लाल गर्ग, राजेश शर्मा, पप्पी शर्मा, विशन दास, रिकी शर्मा, मोहित शर्मा व अन्य लोगों ने परिवार के सदस्यों व वास्तव को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें