फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत…मौसा और भांजा घायल, गंभीर हालत में रेफर

Wed, 24 Dec 2025 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर के अर्तरामोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला; हादसे में वृद्ध महिला की मौत, पति और भांजा गंभीर रूप से घायल।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास अर्तरा मोड़ पर बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों का एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां एक की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी चंद्रपाल वर्मा (40) कुरारा निवासी अपनी मौसी किशोरी देवी (60) व मौसा महावीर (62) को बाइक से लेकर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे जब यह वहां से वापस आ रहे थे। तभी हाईवे पर अर्तरा मोड़ के पास ही कबरई की ओर जा तेज रफ्तार डंपर ने इन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

गंभीर घायल सदर अस्पताल रेफर
इससे तीनों सड़क पर गिर गए और डंपर महिला को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि महावीर व चंद्रपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से महावीर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें