फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: उफना रही चन्द्रावल नदी में नहाने गया 12वीं का छात्र डूबा, पुलिस न गोताखोरों मदद से शुरू कराई खोज

Sun, 08 Aug 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम कैथी में उफना रही चंद्रावल नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं का छात्र डूब गया। छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


कैथी गांव निवासी कामता प्रसाद अनुरागी का पुत्र उपेंद्र (17) गांव निवासी अपने दोस्त राघवेंद्र एवं नरेश के साथ गांव के समीप से गुजरी चंद्रावल नदी में नहाने गया था। चंद्रावल नदी इस समय केन, बेतवा, यमुना नदी में चल रही बाढ़ के कारण उफना रही है। यमुना नदी की बाढ़ का पानी केन नदी में पलट रहा है।

केन नदी का पानी चंद्रावल नदी के सहारे टोला गांव तक पहुंच गया है। कैथी के पास यह नदी उफनाकर खेतों में जा घुसी है। इसी उफनाती नदी में उपेंद्र रविवार को करीब 12:00 बजे डूब गया। इसके डूबने की सूचना साथियों ने गांव वालों को दी। युवक के नदी में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों का नदी किनारे तांता लग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना से थानाध्यक्ष वीपी सिंह को अवगत कराया। युवक के डूबने की सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी में बहुत ज्यादा पानी है और यह लगातार बढ़ रही है।

इससे गोताखोरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। समाचार भेजे जाने तक युवक का सुराग नहीं लग सका था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा में संचालित मौनी बाबा बीरभूमि इंटर कॉलेज में छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें