फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking Ceremony 3.0: कानपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा, होगा 400 करोड़ के निवेश का शुभारंभ

Fri, 03 Jun 2022 06:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजधानी लखनऊ में आयोजित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का लाइव प्रसारण एचबीटीयू कैंपस में किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश विदेश के तमाम उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। यहां कानपुर में 400 करोड़ की निवेश योजनाओं पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। यहां कानपुर में 400 करोड़ से ज्यादा के निवेश का शुभारंभ होगा और सौ से ज्यादा उद्यमी शहर में निवेश योजनाओं के एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। शहर के चार उद्यमियों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा शहर में एचबीटीयू कैंपस स्थित उद्योग विभाग के सभागार में सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शामिल होंगे। 

विज्ञापन

रिमझिम इस्पात के मालिक योगेश अग्रवाल 250 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव पर एमओयू करेंगे। सीपीवीसी पाइप और फिटिंग बनाने वाली कंपनी रेज इंटरनेशनल के संचालक खुशाल कृष्ण साहू पांच करोड़ का निवेश करेंगे। तिरुपति पॉलिटेक्स एग्जिम के संचालक रोहित गर्ग डेढ़ करोड़ का निवेश करेंगे। इसके अलावा किसान पैकेजर्स की संचालिका नीतू गुप्ता एक करोड़ के निवेश के प्रस्ताव पर एमओयू करेंगी। इन कंपनियों के संचालकों को लखनऊ में होने वाले ग्राउंड सेरेमनी समारोह में बुलाया गया है। 

उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में डेयरी, फूड प्रोसेसिंग आदि की 30 इकाइयां निवेश कर रही हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग के माध्यम से 52 इकाइयों ने निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनके एमओयू होंगे। इसमें से चार उद्यमी लखनऊ बुलाए गए हैं, जबकि अन्य 48 उद्यमी शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

सीपीवीसी पाइप, हाइड्रो एंड पावर प्लांट, रक्षा-प्रतिरक्षा, फ्लाई ऐश ब्रिक, मेटल स्टील, सोलर प्लांट, गारमेंट, सोलर रूफ टफ, होजरी, अलग-अलग प्रकार के टेप आदि की इकाई लगेंगी। इसके साथ ही यूपीसीडा के माध्यम से 23 इकाइयों की स्थापना की जाएगी। 400 करोड़ से ज्यादा के एमओयू होंगे। तीन हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें