फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख लगना अपराध तो नहीं: सुहागरात पर सो गई दुल्हन, गुस्साए शौहर ने लात-घूसे और बेल्ट से पीटा, पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से गुस्साए दूल्हे ने उसे पीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कानपुर देहात के झींझक में सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से गुस्साए दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का वहीं के निवासी युवक के साथ सोमवार को निकाह हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। रात में दुल्हन को नींद आ गई। इसी बात से नाराज दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया। सुबह दुल्हन की सूचना पर उसके पिता ने मंगलपुर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। इधर, दुल्हन को उसके परिजन थाने ले आए। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को थाने पर लाया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें