फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 क्रय केंद्रों पर आज से गेहूं की सरकारी खरीद, अब तक 462 किसानों ने कराया पंजीयन

विज्ञापन
झींझक मंडी समिति में बनाया गया गेहूं क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में अधूरी तैयारियों के बीच आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। कई केंद्रों पर अभी तक गेहूं खरीद के बैनर तक नहीं लग सके हैं। हालांकि जिले में अभी गेहूं की कटाई की शुरुआत हुई है। ऐसे में शुक्रवार से शुरू हो रही सरकारी खरीद की कुछ केंद्रों पर ही बोहनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं क्रय करने के लिए खाद्य विभाग के दस केंद्र व अन्य एजेंसियों के 47 समेत कुल 53 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बारदाना, छनाई के लिए डस्टर फैन आदि की व्यवस्था की गई है। गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।
अब तक जिले में 462 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें से सिर्फ छह किसानों का सत्यापन हो सका है। वहीं खरीद केंद्रों पर अभी अधूरी व्यवस्थाएं ही देखने को मिल रही हैं। झींझक मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए बैनर तक नहीं लगा मिला।
विज्ञापन

एसएमआई अमित तिवारी ने बताया कि शुक्रवार से होने वाली खरीद की तैयारियां कर ली गई हैं। इसी तरह डेरापुर क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर गुरुवार को ताला लटकता मिला। खरीद संबंधी बैनर मौके पर नहीं लगा था।
वहीं मूसानगर पीसीएफ केंद्र प्रभारी रामकुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय गेहूं खरीद केंद्र को पुखरायां से संबद्ध कर दिया है। जिसके चलते इस बार मूसानगर पीसीएफ केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी।
वहीं अन्य क्रय केंद्रों पर गुरुवार को बैनर आदि लगाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई है। जिले में लगभग तीन लाख किसान हैं। हालांकि अभी गेहूं की कटाई पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकी है। कुछ किसानों ने ही फसल कटाई शुरू की है। अलबत्ता गुरुवार को कुछ क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इधर बेचने के लिए किसानों के पास गेहूं तैयार नहीं है।
खाद्य विभाग के सभी दस क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए तैयार हैं। अन्य एजेंसियों के 47 क्रय केंद्रों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। गेहूं की खेत से कटाई की शुरूआत हो गई है। मड़ाई के बाद 10 अप्रैल तक क्रय केंद्रों पर किसान बेचने के लिए गेहूं लेकर आएंगे, ऐसी उम्मीद है। - राघवेंद्र प्रताप सिंह (जिला खाद्य विपणन अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें