फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार की योजना, स्कूली छात्राओं को मिलेंगे हर साल पांच हजार

Thu, 27 Jun 2019 10:05 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली छात्राओं के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। सुमंगला नाम की इस योजना के तहत दो बेटियों के लिए सालाना आर्थिक मदद दी जाएगी। आवेदन पत्र कलक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर से मिलेंगे। एक अप्रैल 2019 के बाद से पैदा हुई बेटियों के मां-पिता ही इस योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिवार की अधिकतम आय तीन लाख रुपये वार्षिक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवार में दो बेटियां होने पर ही आर्थिक मदद मिलेगी। अगर परिवार में एक बेटी पहले से है और दुबारा में दो जुड़वां बेटी हुईं है तो भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। कानपुर के जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये और फिर एक वर्ष पूरा होने पर एक हजार रुपये मिलेंगे।

कक्षा एक में प्रवेश लेने पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार और कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। 12वीं पास करने पर डिग्री या प्रोफेशनल कोर्स करने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसडीएम और बीडीओ के दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें