फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन बाबा हुए गुम: आठ किलो सोना-चांदी पहनने वाले मनोज सेंगर लापता, परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 16 Mar 2022 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

आठ किलो सोना-चांदी पहनने वाले कानपुर के गोल्डन बाबा लापता हो गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गेरुआ वस्त्र पहनकर घर से निकले थे। सोना-चांदी, मोबाइल आदि सब घर पर ही छोड़ गए हैं फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
गोल्डन बाबा लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर निवासी गोल्डन बाबा नाम से मशहूर मनोज सेंगर मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गए। दोपहर तक जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज मंगलवार भोर में उठे। नहाने के बाद पूजा की और फिर गेरुआ वस्त्र पहनकर निकल गए। कई घंटे तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों का कहना है कि मनोज ने बताया था कि वह हॉस्टल जा रहे हैं लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। 

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मनोज सेंगर की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज व दूसरी सर्विलांस की मदद से सुराग तलाश रही है। वहीं तीसरी टीम उनके परिचितों आदि से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


घर पर उतार कर रख गए हैं जेवर
परिजनों के मुताबिक मनोज चार किलो सोना व चार किलो चांदी पहनते थे। मंगलवार सुबह सभी आभूषण घर पर ही उतारकर चले गए थे। जिन हालातों में वह गए हैं, उससे पूरी संभावना है कि जानबूझकर कहीं गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में घर से निकलकर दायीं ओर जाते हुए कैद हुए हैं। जिस रूट पर वह गए हैं, उस तरफ लगे एक-एक कैमरे के फुटेज पुलिस देख रही है। 
विज्ञापन

कृष्ण भक्ति में हैं लीन, खुद को कहते हैं मनोजानंद महाराज 

परिजनों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मनोज कृष्ण भक्ति में लीन हैं। वह खुद को मनोजानंद महाराज कहते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि भक्ति में लीन होने की वजह से वह कहीं चले गए। इस बिंद पर भी जांच चल रही है। जाने से पहले उन्होंने रात में परिजनों ने अपना आधार कार्ड भी मांगा था। मोबाइल भी घर पर छोड़ दिया। इस वजह से ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें