कानपुर। मेथोडिस्ट हाई स्कूल कैंट में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शनिवार को गोल्ड हाउस ने रेड हाउस को नौ रनों से हराया।
गोल्ड हाउस ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 66 रन बनाए। टीम से अब्दुल ने 27, आर्यन गुप्ता ने 20 रन बनाए। वहीं रेड हाउस की टीम आठ ओवर में 57 रन ही बना सकी।
विजेता गोल्ड हाउस की टीम को प्राइमरी सेक्शन की हेड मिस्ट्रेस बानी लाकरा ने ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान शिक्षिका समीना शब्बीर, अनिल तिवारी और एरिक नंदी आदि मौजूद रहे।