पुलिस जैसी ही नजदीक पहुंची, तो भनक लगने पर रिजवान और फैयाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह देख पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें रिजवान के पैर में गोली लग गई, जबकि फैयाज वहां से भाग निकला। पुलिस ने रिजवान को पकड़ लिया और मौके से एक जिंदा गाय, मांस काटने के उपकरण, एक तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद किया है। मुठभेड़ की खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।