फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म से आहत हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, एक गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के अमौली में दुष्कर्म से आहत हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही एसपी व एएसपी भी मौके पर पहुंचे। एसपी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी छोटे भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, एससी-एसटी का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा-10 की छात्रा मंगलवार शाम करीब सात बजे नित्य क्रिया के लिए घर के पीछे खेत पर गई थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो बड़ी बहन उसने तलाशने निकली।

खेत पर छोटी बहन को बदहवास हालत में देखा और उसे लेकर घर लौटी। बड़ी बहन के मुताबिक छात्रा ने बताया कि गांव के विजय उर्फ कोमल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विजय का बड़ा भाई अजय भी मौजूद था। उसने छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर मुंह दबा रखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार सुबह छात्रा के पिता शादी-समारोह से घर लौटे तो आहत छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन नजदीक के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाकर छात्रा को वापस घर ले आए। सुबह करीब 11 बजे दोबारा उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता ने थाने में सूचना दी। इसके बाद अधिकारी भी परिजनों से मिले। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर और बड़ी बहन के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की बहन के बयान में अजय का नाम सामने आया है। इस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम जारी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें