फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Hostel Case: हॉस्टल का केयर टेकर और वार्डन गिरफ्तार, हॉस्टल का मालिक है सोमानी परिवार, एसपी से पूछताछ

Fri, 30 Sep 2022 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

काकादेव में गर्ल्स हॉस्टल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर और वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसपी से भी नेम प्लेट के संबंद्ध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। केस के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड की तरह कानपुर में भी काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस कांड हुआ है। हॉस्टल के एक कर्मचारी को गुरुवार को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा।
छात्राओं ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घटना से आहत आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था। रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं, छात्राओं ने पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

हॉस्टल का मालिक है सोमानी परिवार
इस भवन का मालिकाना हक सोमानी परिवार के पास है, जिनसे हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेय ने उक्त परिसर किराए पर अनुबंध के साथ लिया था। यहां वो छात्रावास का संचालन कर रहा था। बता दें कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एसपी की नेम प्लेट लगी है। पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।

पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिखने के लिए सोमानी परिवार द्वारा अपने परिचित पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट को गलत तरीके से लगाया गया था, जो कि नियमों के विपरीत एवं संबंधों का दुरुपयोग है।

विज्ञापन

इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारी से बात की जा रही है। यदि कोई शिकायत उनके द्वारा दी जाती है, तो उस पर भी पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच करते हुए सभी प्रकार के विधिविरुद्ध कृत कार्यों पर पुलिस कार्रवाई चलन में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें