फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किशोरी का शव यमुना में मिला, दो दिन से चल रही थी लापता, बहन बोली- सहेली और परिजनों ने की थी मारपीट

Sun, 09 Apr 2023 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दो दिन से लापता किशोरी का शव यमुना नदी में मिला। बताया जा रहा है कि उसका सहेली से लेनदेन का विवाद था, जिसमें पुलिस ने समझौता कराया था। वहीं, मृतका की बहन ने बताया कि सहेली और उसके परिजनों ने मारपीट की थी, जिससे वो क्षुब्ध थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में दो दिन से लापता किशोरी का शव यमुना किनारे मिला। सूचना पर एसपी और सीओ भी पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि छात्रा का सहेली से रुपये के लेनदेन का विवाद था। थाने में पुलिस की मौजूदगी में समझौता भी हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना से क्षुब्ध किशोरी ने जान दी है।

विज्ञापन

कस्बे के यमुना रोड निवासी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि बेटी स्नेहा त्रिपाठी (15) की मोहल्ले की ही अन्य किशोरी से गहरी दोस्ती थी। दोनों में कुछ माह पहले रुपये के लेनदेन का विवाद हुआ था। सात अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया था।
मां ने बताया कि थाने से लौटते समय अचानक बेटी किसी दूसरे रास्ते चली गई। घर नहीं पहुंची तो देर शाम थाने आकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके चेहरे और गले में कुछ काले निशान थे। कपड़ों से परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। किशोरी की बहन नेहा ने आरोप लगाया सहेली और उसके परिजनों ने स्नेहा के साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसी से वह क्षुब्ध थी। सूचना मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह से मामले की जानकारी लेने के बाद बताया कि किशोरी के मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें