यूपी के उन्नाव जिले में एक गांव निवासी किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी, तब किसुनीखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे मंडफहा निवासी आशू सिंह से उसके संबंध हो गए थे। आरोपी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी करने का वादा किया था।
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि जब वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी, तब किसुनीखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे मंडफहा निवासी आशू सिंह से उसके संबंध हो गए थे। आरोपी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी करने का वादा किया था। बीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने शादी के लिए कहा तो आशू ने इनकार कर दिया।
आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के अलावा एससी/एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी मो. अशरफ ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।