फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोता रहा परिवार और जमीन खोद कर बक्से में रखे जेवर-नगदी उड़ा ले गए चोर 

Fri, 27 Apr 2018 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

 शादी समारोह से लौटा था पंचायत मित्र का परिवार
विज्ञापन
चोरी के बाद खेत में पड़ा मिला खाली बाक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट जिले में घर में सोता रहा परिवार और शातिर चोरों ने एेसा कारनामा किया जिसे देख सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के शिवरामपुर घर में सोता रहा परिवार और चोरों ने पंचायत मित्र के घर में ताला तोड़कर जेवरात से भरा बाक्स लेकर भाग गए। सुबह जागने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सभी सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खेत से खाली बाक्स बरामद किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लगभग छह लाख का माल चोरों ने पार कर दिया है। 
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के लैना बाबा पुरवा निवासी पंचायत मित्र अवध नरेश पटेल गुरुवार की शाम को पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात को वह पूरे परिवार के साथ लौटा और परिजन अपने अपने कमरे में सो गए। इसी दौरान पिछवाड़े के रास्ते के कमरे का ताला- सिटकनी तोड़कर चोर अंदर आए। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी से भरा बाक्स व 25 हजार रुपया नगदी ले भागे। इस दौरान चोरों ने कमरे की जमीन पर गड़े जेवरात भी खोदकर ले गए। शुक्रवार की सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में खाली कपड़ें भरा बाक्स बरामद किया गया। जिसे चोरों ने जेवरात निकालने के बाद फेंक दिया था। पंचायत मित्र ने बताया कि लगभग छह लाख का माल चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें