फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मेला देखने गई लड़की से छेड़छाड़, शिकायत करने पर दबंगों शोहदों ने परिजनों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में मेला देखने की लड़की से शोहदों ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने पर दबंग शोहदों ने पीड़िता के जीजा, दीदी, पिता और भाई को जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में जीजा के यहां मेला देखने गई लड़की से शोहदों ने छेड़छाड़ कर डाली। किसी तरह लड़की जान बचाकर घर आई और पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने परिजनों से बताया। इसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने शोहदों के परिजनों से की, तो उल्टा दबंग शोहदों ने लड़की के जीजा और लड़की के पिता, बहन और पीड़िता को जमकर मारा पीटा।

विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते सोमवार को अपनी बेटी व बेटे तथा बहू के साथ अपनी बड़ी बेटी के यहां वार्षिक मेला देखने गए थे।
शाम लगभग छह बजे छोटी बेटी चाऊमीन खाने के लिए मेले के एक ठेले पर गई थी। चाऊमीन खा रही थी कि तभी वहां पर मौजूद कुछ शोहदे आ गए। लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते हुए गले से दुपट्टा खींचना शुरू कर दिया। किसी तरह लड़की अपनी जान बचाकर घर आई। पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों से बताया। इसकी शिकायत परिजनों ने शोहदों के परिजनों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

इस बात को लेकर शोहदो ने अपने परिवार के साथ मिलकर लड़की के जीजा के घर चढ़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। लड़की के परिजनों ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो लात-घुसों और लाठी-डंडों से लड़की की दीदी, जीजा और भैय्या-भाभी व पिता के साथ जमकर मारपीट की। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें