फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म: पिता बोला- दो दिन बंधक बनाकर रखा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छोड़ा

Thu, 02 Nov 2023 08:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कोतवाल विनोद कुमार ने कहा पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। पीड़िता को बरामद कर न्यायालय में बयान कराए गए थे, जिसमें भी दुष्कर्म की बात नहीं कही गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में झांकी देख कर लौट रही नाबालिग बालिका को पांच लोग रास्ते से अगवा कर ले गए। आरोप है शहर के एक मोहल्ले में बंधक बनाकर रखा, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया 24 अक्तूबर की रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री गांव के मंदिर में झांकी देखने गईं थीं। रात करीब 11 बजे झांकी देर कर घर लौट रहीं थीं। रास्ते से शहर निवासी युवक व उसके चार साथी उनकी पुत्री को उठा ले गए।
आरोप है अतरौलिया मोहल्ले में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिन बाद धनौरी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रे वे पर छोड़ गए। जानकारी होने पर पुलिस के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से पुत्री को बरामद किया।

विज्ञापन

पुत्री की बरामदगी के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली
बताया पुलिस लड़की को हमीरपुर ले गई, जहां चार दिन तक बाल संरक्षण गृह में रखा। चार दिन बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप लगाया पुलिस ने रेप का मुकदमा नहीं लिखा और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पुत्री की बरामदगी के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाल बोले- फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं
बालिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल विनोद कुमार ने कहा पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। पीड़िता को बरामद कर न्यायालय में बयान कराए गए थे, जिसमें भी दुष्कर्म की बात नहीं कही गई। कोतवाल ने कहा फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें