डेरापुर। जगदीशपुर गांव में बुधवार रात छह वर्षीय बालिका को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन चिकित्सकों से उपचार करने के बजाय घर पर ही घरेलू इलाज करते रहे। इससे गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
डेरापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मनोज उर्फ धर्मेंद्र सिंह की छह वर्षीय बेटी साक्षी उर्फ परी को बुधवार की रात घर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बारिश के चलते परिवारीजन उसका घरेलू उपचार करते रहे। गुरुवार सुबह साक्षी की मौत हो गई।
बेटी की मौत की जानकारी होते ही मां शानू, बहन कीर्ति, भाई प्रांशू रोने बिखलने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार लाल सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता दिलाने के संबंध में कार्रवाई किए जाने की बात कही। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)