फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शादी तय होने के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर परिजन भी हुए हैरान

Tue, 22 Mar 2022 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में युवती के जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम यसीनपुर गांव में शादी तय होने के बाद युवती ने सोमवार को शाम कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा जान दे दी। घटना को लेकर परिजन खामोश हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम यासीनपुर निवासी गंगोत्री (18) ने सोमवार को शाम घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

युवती के चाचा अशोक ने बताया कि गंगोत्री की शादी तय हो चुकी थी। सोमवार को वर पक्ष के लोग उसे देखने आए थे। वर पक्ष ने उसे पसंद कर शादी की बात फाइनल कर दी थी। वहीं, कुछ घंटे बाद गंगोत्री ने जान दे दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर वह शादी नहीं करनी चाहती थी तो बता देती। इससे वह शादी नहीं करते। परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामलेे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें